Zahar Khurani Gang जबलपुर की जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के मुख्य सरगना, शिवदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुणे से दबोचा गया है और उसके पास से चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद की गई है।
वारदात का तरीका
यह गिरोह मुख्य रूप से शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाता था। आरोपी यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें चना, नमकीन या कोल्ड ड्रिंक में ‘एटिवन’ (Ativan 2mg) जैसी नशीली दवाएं मिलाकर खिला देते थे। यात्रियों के बेहोश होते ही उनका कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई गिरफ्तारी।
आरोपी ने पिछले 7-8 महीनों में कटनी, जबलपुर और सिंगरौली रूट पर 20-25 से अधिक मोबाइल चोरी की बात कबूली है। गिरोह के दो अन्य सदस्य, राजेश साहनी और अजय गुप्ता, पहले से ही मिर्जापुर जेल में बंद हैं। पुलिस अब अन्य थानों से भी आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।
