Sawan ka Pehla Somwar बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित धोपेश्वर नाथ सिद्धपीठ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी 2 बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर को गूंजायमान कर दिया सावन माह के पहले सोमवार को मंदिर के कपाट रात 2 बजे खोल दिए गए थे
सबसे पहले कांवड़ियों को जल अभिषेक करने का मौका दिया गया सभी श्रद्धालुओं को दर्शन और जल अभिषेक करने का मौका मिल रहा है।
पुलिस के साथ ही वालंटियर भी तैनात किए गए हैं भोलेनाथ का विधिवत पूजन और श्रृंगार करने के बाद मंदिर के कपाट खोले गए।
मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि भगवान शिव को जल चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बहुत-बहुत दूर से लोग यहां पूजा करने आते है।
वहीं शिव भक्तों का कहना है कि यहाँ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर पर पुलिस प्रशासन की पूरी व्यवस्था है जिससे किसी को कोई भी परेशानी ना हो।
