Jain Sadhvi की असामयिक मौत से जैन समाज क्षुब्ध, पुलिस को ज्ञापन

Jain Sadhvi की असामयिक मौत से जैन समाज क्षुब्ध, पुलिस को ज्ञापन

​Jain Sadhvi रीवा में जैन साध्वी आर्थिका श्रुतमती माताजी की सड़क हादसे में हुई असामयिक समाधि (मृत्यु) को लेकर संपूर्ण जैन समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। इस हृदय विदारक घटना के विरोध में दिगंबर जैन महासभा गाडरवारा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

इस दौरान दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष और महिला मंडल की महिलाओं और समाज ने एक जुट होकर मोन जुलूस निकालकर sdm ऑफिस में जाकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है जिससे ये घटनाओ की दुवारा पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित
रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *