W Bengal Election 2026 राउंड-1 रिकॉर्ड तोड़ 90% वोटिंग, SIR का असर

W Bengal Election 2026 राउंड-1 रिकॉर्ड तोड़ 90% वोटिंग, SIR का असर

W Bengal Election 2026 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों के लिए पहले चरण के मतदान में बम्पर वोटिंग हुई है। एसआईआर के बाद हो रही पोलिंग में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरुवार की शाम 6 बजे तक हुए मतदान में 90 फीसदी तक वोटिंग की खबरें हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले चरण के मतदान को देखते हुए ऐलान कर दिया है कि इस बार बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज्यादा मतदान का मतलब है कि जनता बीजेपी को समर्थन मिल रहा है।

बीजेपी के नेताओं के बयानों के विपरीत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ज्यादा वोटिंग एसआईआर के खिलाफ जनता का आक्रोश बन कर सामने आ रहा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर यह सवाल भी दागा कि मतगणना से पहले ही जीत के दावे शक जताते हैं कि बीजेपी ने ईवीएम के साथ सेटिंग कर लही है।

सियासी पंडितों का कहना है कि यह पहली बार है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में हिंसा न के बराबर रही है। पिछले बार पहले चरण के मतदान के दौरान लगभग सौ स्थानों पर हिंसा हुई थी और 59 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना 30 सालों मे पहली बार है कि इस बार चुनाव शांति पूर्वक हो रहे हैं। कुछ विश्लेषकों का यह भी कहना है कि ज्यादा पोलिंग का लाभ ममता बनर्जी को मिल रहा है। क्यों कि SIR के बाद लोगों ने अपने वोट के अधिकार को इसलिए उपयोग किया ताकि केंद्र सरकार को जवाब दिया जा सके।

गुरुवार को हुए मतदान में सबसे ज्यादा पोलिंग दक्षिणी दिनाजपुर में और सबसे कम कालिमपोंग हुआ। पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 16 जिलों में मतदान हुआ। पहले चरण के जिलों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। कहा जा रहा है कि इस बार पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान हुआ है। इस चरण में 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग से पलड़ा किसी की ओर भी पलट सकता है। पांच साल पहले 2021 के विधासभा चुनावों में बीजेपी को इन पहले चरण के मतदान से 59 सीटें हासिल हुई थीं। चुनावी पंडितों का कहना कि अगर मतदान की हवा अगर बीजेपी के पक्ष में है तो इस बार पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी को 100 से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि W Bengal Election 2026 में केंद्रीय बलों की सख्ती से आम मतदाता बिना डर के मतदान के लिए निकला है। इसीलिए रिकॉर्ड वोटिंग नजर आई है। दूसरा सकारात्मक पक्ष यह भी है कि इस बार हिंसा न के बराबर है। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के इशारे पर अधिकारी मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं। उन्होंने अमित शाह पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है।

रिकॉर्ड वोटिंग के बीच बीजेपी नेता सुबेंदु अधिकारी का बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी नहीं जीती तो पश्चिम बंगाल से सनातन खत्म हो जाएगा। चुनावी विश्लेषकों ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि आखिर सुबेंदु ऐसा बयान क्यों देना पड़ा? क्या रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की हवा टीएमसी के पक्ष में तो नहीं बह रही है। हालांकि सुबेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि पहले चरण में बीजेपी 125 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

इसके  विपरीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से जाहिर होता है कि रिकॉर्ड वोटिंग से बीजेपी को फायदा हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी का एकला चलो का हठ बीजेपी की राह आसान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *