Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल की राजनीति ने आज एक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसकी गूँज दशकों तक सुनाई देगी। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों की भीड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। रवींद्र जयंती (पच्चीस बोईशाख) के पावन अवसर पर हुआ यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल सत्ता का हस्तांतरण था, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान के एक नए अध्याय का उद्घोष भी था।

शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) का शपथ ग्रहण: जब जय श्री राम और रवींद्र संगीत का हुआ संगम
9 मई की सुबह जब पश्चिम बंगाल ‘कविगुरु’ रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मना रहा था तो राज्यपाल आर.एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राजभवन के बंद कमरों के बजाय ब्रिगेड परेड ग्राउंड को चुनकर भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि यह ‘जनता की सरकार’ है।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पूरे मैदान में ‘जय श्री राम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘उलूध्वनि’ (बंगाल की पारंपरिक मांगलिक ध्वनि) का स्वर गूंज उठा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेंदु की पीठ थपथपाई, जो इस जीत के पीछे के संघर्ष और भरोसे का प्रतीक था।

मंच पर भावुक और यादगार पल
इस भव्य समारोह में कई ऐसे दृश्य दिखे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए:
पीएम मोदी ने सबसे पुराने कार्यकर्ता के छुए पैर: प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर मौजूद भाजपा के सबसे पुराने सिपाही, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। माखनलाल जी जनसंघ के समय से बंगाल में पार्टी की जड़ें सींच रहे हैं।
আমি পশ্চিমবঙ্গের জনশক্তির সমুখে আভূমি প্রণত!
জনগণের আশীর্বাদই হলো গণতন্ত্রের প্রকৃত শক্তি এবং জনসংকল্পের মহত্তম উৎস। pic.twitter.com/e0wAbaClZE
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
पीएम का नमन: प्रधानमंत्री ने मंच के चारों ओर घूमकर जनता का अभिवादन किया और घुटनों पर बैठकर शीश झुककर बंगाल की माटी को नमन किया, जिसे समर्थकों ने ‘जनशक्ति का सम्मान’ बताया।
‘सोशल इंजीनियरिंग’ वाली कैबिनेट
शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) के साथ पाँच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस छोटी लेकिन प्रभावी कैबिनेट में भाजपा ने बंगाल के सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को बारीकी से साधा है:

युवा और अनुभवी का मेल: दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसे चेहरों के साथ-साथ मतुआ समुदाय और उत्तर बंगाल के आदिवासी प्रतिनिधियों (जैसे क्षुदिराम टुडू) को शामिल करना यह दर्शाता है कि नई सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहती है।
महिला प्रतिनिधित्व: अग्निमित्रा पॉल को कैबिनेट में जगह देकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का स्पष्ट संकेत दिया गया है।
ममता बनर्जी को मानसिक आघात
सत्ता गंवाने के बाद भी ममता बनर्जी का आक्रामक रुख कम नहीं हुआ है। उन्होंने इस समारोह से दूरी बनाई, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बड़ा डिजिटल संदेश दिया। उन्होंने अपने बायो में खुद को “15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री” के रूप में अपडेट किया। ममता के इस अपडेट को कुछ लोगों ने माना है कि ममता को चुनाव हारने से मानसिक आघात लगा है। ममता बनर्जी को सबसे बड़ा आघात दोनों सीट भबानीपुर और नंदीग्राम में शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) के हाथों मिली करारी हार से लगा है। वो अपने आप को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं है। कोढ़ पर खाज यह कि वो अधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल के विधायी इतिहास में पहली बर्खास्त मुख्यमंत्री कहलाई जाएंगी।

शेख हसीना का संदेश
बांग्लादेश की अपदस्थ और वर्तमान में भारत में निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएँ भेजीं। हसीना ने उम्मीद जताई कि सुवेंदु के नेतृत्व में बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इसके अलावा, पड़ोसी देशों के कई सांस्कृतिक संगठनों ने भी इस सत्ता परिवर्तन को भारत के पूर्वी हिस्से में एक नई सुबह बताया है।

मुख्यमंत्री का पहला संकल्प: ‘भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल’
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सीधे राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ पहुँचे। वहां उन्हें पुलिस विभाग द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। पदभार संभालते ही उन्होंने सोनार बांग्ला की प्राथमिकताएं निर्धारित कीं। कैबिनेट की पहली बैठक में ही शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। प्रशासनिक सुधारों के लिए फेरबदल के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया का माहौल: #BengalNewEra
इंटरनेट पर आज बंगाल छाया रहा। फेसबुक से लेकर एक्स (ट्विटर) तक, समर्थक और विरोधी अपनी राय रख रहे हैं:
ट्रेंडिंग: #NewBengal और #SuvenduTakeover जैसे हैशटैग टॉप पर रहे।
तुलना: सोशल मीडिया पर लोग 2011 के वामपंथ के पतन और आज के सत्ता परिवर्तन की तुलना कर रहे हैं।
मीम्स और वीडियो: प्रधानमंत्री के रोड शो और सुवेंदु के शपथ के दौरान के वीडियो करोड़ों बार देखे जा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में नई विचारधारा की सरकार
शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) का मुख्यमंत्री बनना बंगाल की राजनीति में केवल एक चेहरे का बदलना नहीं है, बल्कि एक पूरी विचार प्रक्रिया का बदलाव है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का जनसैलाब इस बात का गवाह है कि बंगाल की जनता अब ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को हकीकत में बदलते देखना चाहती है। चुनौतियों का पहाड़ सामने है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी के पास न केवल जनादेश है, बल्कि केंद्र का मजबूत समर्थन भी है।

शुभेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही उन मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है, जो पिछले कई वर्षों से चर्चाओं के केंद्र में रहे हैं।
इन प्रमुख मुद्दों पर नई सरकार का रुख और कार्ययोजना इस प्रकार है:
घुसपैठ और गौ-तस्करी पर पूर्ण विराम
पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ और गौ-तस्करी को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का मुद्दा घोषित किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने शपथ ग्रहण के अवसर पर स्पष्ट किया कि अब बंगाल में घुसपैठ “असंभव” हो जाएगी।
बॉर्डर फेंसिंग: भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट: अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के लिए ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ (Detect, Delete and Deport) मॉडल लागू करने की योजना है।
तुष्टिकरण की राजनीति का अंत
शुभेंदू अधिकारी ने संकेत दिया है कि वह राज्य में तुष्टिकरण को समाप्त करने के लिए समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
वक्फ संपत्तियों की जांच: विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए तुष्टिकरण के आरोपों के जवाब में, सरकार वक्फ बोर्ड के कामकाज और अवैध कब्जों की समीक्षा करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बना सकती है।
बिना भेदभाव विकास: मुख्यमंत्री ने अपने पहले संबोधन में कहा कि अब “सबका साथ, सबका विकास” होगा और किसी विशेष वोट बैंक को खुश करने के बजाय सभी समुदायों के लिए समान अवसर होंगे

कटमनी पर रोक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
कोयला, रेत और पत्थर माफिया के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चलाने की तैयारी है। प्रशासनिक अधिकारियों को ‘सिंडिकेट राज’ और ‘कट मनी’ कल्चर को तुरंत जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले 15 वर्षों के भ्रष्टाचार और घोटालों पर सरकार एक ‘व्हाइट पेपर’ (श्वेत पत्र) जारी करेगी और इसमें संलिप्त नेताओं व अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
संदेशखाली कांड की जांच के लिए आयोग
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन: शुभेंदू अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि संदेशखाली के दोषियों (जैसे शेख शाहजहाँ और उसके सहयोगियों) को ऐसी सजा दी जाएगी जो नज़ीर बनेगी। अब सरकार इस मामले की तह तक जाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर सकती है। सरकार का रुख स्पष्ट है कि संदेशखाली जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ हत्या और गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी महिला सुरक्षा के लिए विशेष ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ और महिला पुलिस बटालियन तैनात करने पर सरकार का फोकस रहेगा। संदेशखाली कांड की जांच के लिए शुभेंदू सरकार आयोग गठित करेगी।

प्रशासनिक फेरबदल
शुभेंदू सरकार की पहली प्राथमिकता पुलिस बल को राजनीतिक दबाव से मुक्त करना है। उन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है जिन्होंने कथित तौर पर राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम किया।