BREAKING NEWS अखिलेश यादव के छोटे भाई की प्रतीक की मौत, सपा ने दुख व्यक्त किया

BREAKING NEWS अखिलेश यादव के छोटे भाई की प्रतीक की मौत, सपा ने दुख व्यक्त किया

Breaking News समाजवादी पार्टी से संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना के पुत्र थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर प्रतीक यादव के मामले पर चुप ही रहते थे। आज भी प्रतीक यादव की मौत के बाद भी सपा प्रमुख ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। बताया जाता है कि प्रतीक यादव को आज बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक जब तक वो अस्पताल लाए गए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता और यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। प्रतीक अपनी फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे। वो लखनऊ में अपना प्रोफेशनल जिम भी चलाते थे। प्रतीक, अखिलेश यादव के सौतेली भाई थे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए X पर अपनी संवेदना और श्रद्धांतलि व्यक्त की हैं

प्रतीक यादव, राजनीति से ज्यादा वास्ता नहीं रखते थे बल्कि फिटनेस और बिजनेस उनका पहला प्रेम थे। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी फिटनेस से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर करते थे और उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की थी, जो फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहता था। कुछ दिन पहले प्रतीक यादव की तबीयत खराब हुई थी तो उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि अखिलेश यादव उन्हें देखने मेदांता पहुंचे भी थे। कुछ दिन पहले प्रतीक और अपर्णा के बीच अनबन की खबरें भी आईं थी, लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया था। प्रतीक और अपर्णा एक ही घर में एक साथ रहते थे।

लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि 38 साल की उम्र में प्रतीक का निधन कैसे हो गया। प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू लाया गया है। चार डॉक्टरों का पैनल प्रतीक के शव का पोस्टोमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसी बीच समाजवादी के X हेंडल से शोक संवेदना प्रकट की गई है।

 

 

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *