JDA अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त, अब जबलपुर के विकास को लगेंगे पंख

JDA अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त, अब जबलपुर के विकास को लगेंगे पंख

JDA  मध्यप्रदेश सरकार ने लंबे अंतराल के बाद जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। भाजपा कार्यकर्ता संदीप जैन को प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं प्रशांत केशरवानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है। वक्ताओं ने कहा कि संदीप जैन जबलपुर का एक परिचित चेहरा हैं, जिन्होंने न केवल भाजपा कार्यकर्ता के रूप में बल्कि समरसता सेवा संगठन के माध्यम से भी समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम किया है।

वहीं, प्रशांत केशरवानी को एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा गया कि उनकी सहभागिता से विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। शहर के जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इन नियुक्तियों के बाद अब जबलपुर की विकास परियोजनाओं में तेजी आएगी और शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों को नया बल मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *