Crime City जबलपुर में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला, गोहल में फिर एक युवक का क़त्ल

Crime City जबलपुर में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला, गोहल में फिर एक युवक का क़त्ल

Crime City जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को घर के पास घेरा और गले व हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जबलपुर में यह तीन दिन में दूसरी हत्या है। इससे पहले संजीवनी नगर में हुई युवक की हत्या के आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

बताया जाता है कि समता कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय भावेश वीरानी देर रात घर के पास घूम रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर अरुण, आयुष और शिव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते तीनों आरोपियों ने भावेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले और हाथ पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रीतेश पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाजे के लिए उसे 108 की मदद से मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां अधिक खून बहने के कारण डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई धनंजय वीरानी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भावेश का अरुण और उसके साथियों से विवाद हुआ था। उस दौरान मारपीट भी हुई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के समय मौजूद लोगों ने भी आरोपियों की पहचान की है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीएसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से चर्चा की।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *