Cong SC Board के वीसी नियुक्त होने पर जसविंदर शेरगिल का सम्मान

Cong SC Board के वीसी नियुक्त होने पर जसविंदर शेरगिल का सम्मान

Cong SC Board वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने यूथ कांग्रेस के समय से अपने पुराने साथी और पार्षद जसविंदर शेरगिल को कांग्रेस एस.सी. बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश बस्सी ने उनका मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दिनेश बस्सी ने कहा कि जसविंदर शेरगिल हमेशा से पार्टी के समर्पित, ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने यूथ कांग्रेस से लेकर आज तक हर मंच पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से काम किया है। बस्सी ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें दी गई यह नई जिम्मेदारी उनकी लंबे समय की सेवा, निष्ठा और वफादारी का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि जसविंदर शेरगिल जैसे मेहनती नेताओं को आगे लाना पार्टी के लिए मजबूती का संकेत है और इससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ता है। दिनेश बस्सी ने विश्वास जताया कि शेरगिल अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए लोगों और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इस खुशी के मौके पर नरेंद्र लव, राज, राजबीर, मंगा और सागर सहित कई सम्मानित साथी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी साथियों ने जसविंदर शेरगिल को फूलों और मिठाई के साथ सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *