Gurjit Aujla अमृतसर के सांसद सांसद गुरजीत सिंह औजला को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र गठित कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी का सह-अध्यक्ष (Co-Chairperson) नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का हार्दिक आभार व्यक्त किया। पार्टी द्वारा पंजाब चुनावों के लिए विभिन्न समितियों के गठन में औजला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Gurjit Aujla ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि अमृतसर और पंजाब कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है।
Gurjit Aujla ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा-पत्र पंजाब के किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों और समाज के हर वर्ग की उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए ऐसा विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करेगी जो पंजाब के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से सामने रखेगा।
Gurjit Aujla कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जनता के विश्वास के बल पर पंजाब में मजबूत सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।
हर किसी के सुख-दुख में शामिल रहते हैं सांसद गुरजीत सिंह औजला
