Cyber City Crime मानेसर में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या कर पति फरार

Cyber City Crime मानेसर में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या कर पति फरार

Cyber City Crime साइबर सिटी गुरुग्राम के थाना मानेसर के अंतर्गत आने वाले मानेसर गांव से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिछले 3-4 दिनों से लापता 22 वर्षीय विवाहिता मधु की लाश एक किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद हुई है। शव की हालत बेहद खराब और गली-सड़ी बताई जा रही है। मृतका 3-4 दिन से गायब थी। परिजनों की शिकायत पर 22 मई 2026 को मानेसर थाने में मुकदमा नंबर 158 U/S 127(6) BNS के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

आस-पड़ोस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस कमरे के बाथरूम से मधु का शव मिला है, वहाँ उसका पति अंकित भगत किसी रजनी नाम की लड़की के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। अंकित का अक्सर उस कमरे में रजनी से मिलने आना-जाना था। आशंका जताई जा रही है कि अंकित भगत ने अपने अवैध संबंधों के चलते रास्ते से हटाने के लिए अपनी पत्नी मधु की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बाथरूम में छुपा दिया। जैसे ही मकान से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुची तो वहां पर मधु की लाश बरामद हुई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद से ही आरोपी पति अंकित भगत और उसकी कथित प्रेमिका रजनी दोनों ही मौके से फरार हैं। पड़ोसियों का कहना है कि हत्या वाले दिन से ही दोनों को नहीं देखा गया है।

सूचना मिलते ही मानेसर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार पति अंकित और रजनी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें 

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *