Beef सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके वाली जोसना बीवी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। जोसना बीबी बंगाली भाषा मे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेन्दु को सीधे संबोधित करते हुए तीखे लहजे में बातचीत कर रही है..वीडियो में जोसना बीबी कह रही है की उसने कढ़ाई में गोश्त (beef) पकाया है।
जोसना पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी पर तंज करते कहती है कि तुमने इस बार तो मुझे कुर्बानी (ईद-उल-अजहा) नहीं देने दी, लेकिन तुम खुद दूसरों के घर जाकर दो-दो कटोरी गोश्त खाकर आए थे। महिला ने आगे कहा, “तुम्हें गोश्त खाना बहुत पसंद है, इसलिए मैंने तुम्हारे लिए यह गोश्त और साथ में रोटी बनाई है। अगर तुम्हें भात (चावल) खाना हो, तो वह भी बता देना।”
वीडियो के आखिरी हिस्से में महिला का गुस्सा और साफ नजर आया। उसने सुभेंदु को चेतावनी देते हुए कहा कि ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता और लालच का परिणाम बुरा होता है। उसने आरोप लगाया कि सुभेंदु मुसलमानों पर अत्याचार कर रहा है और उसे इसके लिए ऊपर वाले (अल्लाह) के यहाँ जवाब देना होगा। महिला ने कहा, “तुम जो हिंदुओं को भड़का रहे हो, याद रखना ऊपर अल्लाह बैठा है और वह तुम्हें इसका सबक सिखाएगा।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस महिला का नाम जोसना बीवी पत्नि फजूर रहमान है जो की गुरुग्राम के चकरपुर इलाके के चंद्रलोक इलाके के किराए के मकान में रहती है
