Vikram Majithiya हल्का मजीठा पुलिस स्टेशन से जुड़े एक मामले में अमृतसर के ग्रामीण इलाकों में बिक्रम सिंह मजीठिया के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने तनाव पैदा करने के लिए ये पोस्टर लगाए हैं।
पोस्टरों में मजीठिया के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने जैसी बातें भी लिखी हैं। यह मामला हलका मजीठा की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले दिनों में इस पर और भी रिएक्शन सामने आ सकते हैं।
