Accident Waraseoni बासी-अंसेरा के बीच ट्रक पलटा, डाइवर गंभीर घायल

Accident Waraseoni बासी-अंसेरा के बीच ट्रक पलटा, डाइवर गंभीर घायल

Accident Waraseoni जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम बासी व अंसेरा के बीच गोलाई में एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी लेकर आया गया। जिसमें से चालक गणेश पिता ओमकार गोमने उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 3 वारासिवनी के सीने की पसलियॉ टूट जाने से उसे उचित उपचार के लिए बालाघाट भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य घायल को साधारण चोटे आने के कारण उसका प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक सी जी 08 ई 6779 सोमवार की दोपहर में वारासिवनी से कटंगी की ओर जा रहा था। ट्रक में मुर्गियों के खाने के दाने की बोरियॉ भरी हुई थी। जब यह ट्रक ग्राम बासी व अंसेरा के बीच की गोलाई के पास पहुॅचा, तभी सामने से आ रहे वाहन चालक को बचाने के चक्कर में सडक़ के किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गणेश और उसमें सवार हमाल को चोटे आई। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी भिजवाया गया।शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया गया और गंभीर रुप से घायल गणेश का एक्सरे करने पर उसकी पसलियों में फ्रेक्चर पाए जाने के कारण उसे उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया है। वहीं दूसरे घायल हमाल का प्राथमिक उपचार कर उसे आवश्यक दवाईयॉ देकर रवाना कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर पड़े हुए ट्रक के अंदर रखे हुए सिलेंडर और ट्रक की बैटरी के साथ ही मुर्गी के दानों की कुछ बोरियॉ भी कुछ लोगों द्वारा चुरा ली गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *