BREAKING NEWS मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। नर्मदाजी पर बने बरगी डैम में गुरुवार दिन ढले एक क्रूज डूब गया। क्रूज पर लगभग 30 सवार थे। अइस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। क्रूज में लगभग 30 सवार थे। क्रूज तेज तूफान के चलते संतुलन खो बैठा और डूब गया। क्रूज डूबते देख स्थानीय लोगों ने पहले तो अपने स्तर पर नर्मदा जी में डूब रहे क्रूज से लोगों को बचाने का प्रयास किया। फिर पुलिस-प्रशासन की हादसे की जानकारी दी गई। दिन ढलने और नर्मदा जी में तूफान जैसे हालात होने के कारण बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। जिला प्रशासन ने सेना से मदद का आग्रह किया है।
@jansamparkjpb #BreakingNews @jabalpurpolice बरगी डैम में बड़ा हादसा, नर्मदा जी की लहरों से टकराकर डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, 15 को बचाया गया 4 शव बरामद, 11 सैलानी लापता, पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर, सेना से मदद मांगी pic.twitter.com/VadIMeNG4b
— news wala (@NewsWalaOrg) April 30, 2026
CM मोहन यादव ने लिया संज्ञान
जबलपुर में हुए हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी लिया है। सीएम मोहन यादव ने X पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा- जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
हादसे की जांच के निर्देश
प्रशासन ने हादसे की जांच बैठा दी गई है। यह पता किया जा रहा है कि मौसम खराब होने की जानकारी के बाद भी पर्यटकों से भरे क्रूज को डैम के बीच में लेजाने की इजाजत किसने दी थी। अक्सर, खराब मौसम में क्रूज सेवाएं रद्द कर दी जाती हैं। लेकिन इस बार ऐसा क्यों नहीं किया गया, यह गौरतलब है।