Sankardhani Jabalpur के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र सिविक सेंटर को और अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। जेडीए अध्यक्ष Sandeep Jain ने सिविक सेंटर स्थित कैफेटेरिया एरिया का निरीक्षण कर पूरे परिसर का भ्रमण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं तथा आम लोगों को होने वाली परेशानियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि सिविक सेंटर शहर का प्रमुख व्यावसायिक और सामाजिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। परिसर में जेडीए मुख्यालय, बड़े संस्थानों के कार्यालय, चौपाटी और मॉल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं।
करीब 2 से ढाई एकड़ में फैले कैफेटेरिया परिसर को और सुंदर, आधुनिक और पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और आकर्षक वातावरण मिल सके।
