Jabalpur Medical college परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने सड़क हादसे में घायल पिता का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित राहुल कसरा उसका पीछा करते हुए परिसर की पल्मोनरी बिल्डिंग तक पहुंच गया।
आरोप है कि राहुल कसरा महिला को धमकाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।सीएसपी आशीष जैन ने बताया घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल कसरा को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़ा सीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
