Protection from Beast: तेंदूपत्ता संग्राहकों को वन्य प्राणियों से बचाव की समझाईश

Protection from Beast: तेंदूपत्ता संग्राहकों को वन्य प्राणियों से बचाव की समझाईश

Protection from Beast सामान्य वन परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी संघ नैतरा के नैतरा फड़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जंगल क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान वन्य प्राणियों से संभावित खतरे से बचाव तथा संग्राहकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर वन विभाग एवं समिति के अधिकारियों ने संग्राहकों को जंगल में कार्य करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्हें बताया गया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान घने जंगलों में वन्य जीवों की गतिविधियां बनी रहती हैं, इसलिए अकेले जंगल में न जाए, समूह में कार्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें साथ ही आगजनी से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे। संग्राहकों ने वन विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम जंगल में काम करने वाले मजदूरों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी, प्राथमिक वनोपज सहकारी संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *