Waraseoni SSP College के टीचर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Waraseoni SSP College के टीचर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Waraseoni SSP College के प्राध्यापकों ने गुरुवार को विधायक विवेक विक्की पटेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्राध्यापकों की विभिन्न मांगो से विधायक श्री पटेल को अवगत कराया और शासन से उनकी मांगो को पूर्ण करवाने का अनुरोध किया।

प्राध्यापक संघ के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर हेमन्त कुमार मंडाले ने बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, ग्रन्थपालो एवं क्रीड़ा अधिकारियों की न्याय संगत माँगो के संबंध में शासन को बार-बार ज्ञापन सौंपने एवं चर्चा के उपरांत भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है।

वर्ष 2024-25 में नियुक्त बैकलॉग सहायक प्राध्यापको की परीक्षा अवधि नियुक्त दो वर्ष पश्चात समाप्त कर उन्हें कैरियर पदोन्नति का लाभ, सेवानिवृत्ति की आयु की वृद्धि के 65 वर्ष और यू जी सी के प्रावधानुसार पे-मैट्रिक्स – 14 का लाभ, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन, वेतन,अवकाश सहित 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने में सहयोग करने के लिए विधायक जी से अनुरोध किया गया है।

विधायक पटेल को ज्ञापन के दौरान तहसील अध्यक्ष डॉक्टर हेमन्त कुमार मंडाले, उपाध्यक्ष रक्षा निकोसे, दोनदत्त सिंह, सचिव त्रिरत्नेश गजभिए, नरेंद्र कुमार डोंगरे,श्रीमती सरिता नागवंशी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक विवेक पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा शिक्षकों के साथ खिलवाड़ करती है।हम मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह से मुलाकात कर प्राध्यापकों की मांग का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts