Agitation महंगाई, और पेपरलीक पर कांग्रेसियों का ‘अदभुत’ प्रदर्शन, बैल गाड़ियों में सवार होकर आए लोग

Agitation महंगाई, और पेपरलीक पर कांग्रेसियों का ‘अदभुत’ प्रदर्शन, बैल गाड़ियों में सवार होकर आए लोग

Agitation वारासिवनी नगर पालिका में चल रही भर्राशाही, प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, नीट पेपर लीक जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने नगर के जय स्तंभ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन Agitation किया। कार्यक्रम से पहले क्षेत्र के हजारों की संख्या में सभी कांग्रेसी वारासिवनी विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे।

जिसके पश्चात विधायक विवेक पटेल के नेतृत्व ने कांग्रेसियों ने रैली के माध्यम से विधायक विवेक पटेल खुद बैल गाड़ी पर सवार होकर,गैस सिलेंडर,साइकिल और हाथों पे तख्ती लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी (Agitation) करते हुए सभी कार्यकर्ता एवं किसान जय स्तंभ पहुंचे।जहां काग्रेस के नेताओं ने सभा का संबोधित किया।जिसके पश्चात सभी कांग्रेसी और किसानों की मौजूदगी में महामहिम राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

Agitation, Cong, Waraseoni
Agitation: मंहगाई और पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

भाजपा सरकार ने पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य किया अंधकारमय 
Agitation के दौरान विधायक विवेक पटेल ने कहा कि हर माता-पिता चाहता है कि मेरे बेटा-बेटी पढ़ाई करके देश का नाम रौशन करे।माता-पिता कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ाता है।दो रोटी कम खता है मगर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भी कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल करता है। मगर हमेशा भाजपा सरकार पेपर लीक करके लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में डाल देती है।इस बार भी नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

Agitation मेंं शामिल लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी युवाओं का भविष्य बनाना चाहती ही नहीं है। नीट पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों का मनोबल टूटा है।इसके लिए शिक्षा मंत्री खुद जिम्मेदार है।उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।हमारे प्रधानमंत्री ने कह दिया कि गाड़ी कम चलाए पेट्रोल-डीजल की बचत करें और खुद विदेश घूमने चले गए।भाजपा के शासनकाल में मंहगाई तो कम नहीं हुई बल्कि दुगुनी हो गई।

काम करवाने अधिकारियों को देना पड़ता है 20-25 प्रतिशत कमीशन-सम्राट सिंह सरसवार

जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार ने Agitation में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अगर काम करवाना पड़ता है तो विभाग के अधिकारियों को 20-25 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।तब जाकर अधिकारी काम करते है।भाजपा सरकार में पैसे के बिना कोई काम नहीं होता है।देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है।रसोई गैस के दाम एक हजार के पार हो गया।एक तरफ सरकार बहनों को 1500 रुपए दे रही है।

दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर दुगुनी राशि वसूल रही है।जिससे घरेलू बोझ बढ़ रहा है।मजदूर रोज सो रुपए कमाता है।वो हजार रुपए का गैस सिलेंडर कहा से भरवाएगा।अच्छे दिन के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार देश को अंधेरे में डूबा रही है।

रोजाना घरेलू उपयोगी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है।गरीब वर्ष को दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं हो रहा है।और ये भाजपा सरकार अच्छे दिन की बात करती है।जो इनके खिलाप बोलता है।ये लोग उनके पीछे जाँच बैठा देते है।और गलत मामले दर्ज करवा देते है।

Agitation, Cong, Waraseoni
Agitation: मंहगाई और पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कुर्सी पर बैठने का शौक है तो पार्षद या ऐल्डर मेन बन जाए-जीतू राजपूत

ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत ने Agitation में शामिल लोगों से  कहा कि प्रदेश में किसानों को नकली खाद,नकली बीज,नकली कीटनाशक और किसानों को खेती के लिए 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। सरकार कहती है।किसानों की आय को दुगुनी होगी।आय तो दुगुनी नहीं हुई।मगर लागत डबल हो गई।किसानों को मेहनत का दाम नहीं मिल रहा है।बारिश में कड़ी मेहनत करता है।मगर किसानों की मेहनत को भाजपा सरकार नहीं समझती है।

चुनाव के दौरान सत्ता पाने के लिए किसानों को झूठे वादे करके गुमराह करती है।महिलाओं का सम्मान की बात करने वाले भाजपा के नेता महिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते है।अगर उन्हें कुर्सी पर बैठने का इतना ही शौक है,तो पर पार्षद का चुनाव लड़कर या ऐल्डर मेन बनकर नगर पालिका चले जाए और कुर्सी पर बैठे रहे।

नगर के व्यापारियों को बेवजह परेशान कर रहे वारासिवनी नगर पालिका में बैठे जनप्रतिनिधि

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल पिपरेवार ने Agitation को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कोरोना काल से बाद छोटे-छोटे व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है।अपना परिवार पालने के लिए छोटे व्यापारी गांधी बाल उद्यान के बाजू में दुकान लगाते थे।मगर वारासिवनी नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार लोगों ने विधानसभा चुनाव के हार का बदला लेने के उद्देश्य से विकास के नाम पर उनके दुकानों को हटा दिया।सुंदर चौपाटी के नाम पर सभी की दुकान को वहां पहुंचा दिया गया।

वहां पर हर दुकानदारों का व्यवसाय आधा हो गया है।कई दुकानों के ठेले बंद पड़े रहते है।वहीं सप्ताहिक बाजार में ठेकेदार नियम के विरुद्ध वसूली कर रहा है।शिकायत के बाद भी नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि खामोश बैठे है।जो व्यापारी शासन प्रशासन को शिकायत करने जाता है।उसे अतिक्रमण के नाम पर डरा धमकाकर शिकायत वापस लेने दबाव बनाया जाता है।

विरोध प्रदर्शन (Agitation) में शामिल हुए ये लोग

इस Agitation में ब्लाक अध्यक्ष तेजराम नगपुरे,सुनील राणा,विधायक प्रतिनिधि सुदेश गुड्डू सोनी, विवेक जुझार,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष टिकेंद्र पटले,खैरलांजी जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसद लिल्हारे, ब्राडगेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनूप सिंह बैस शामिल हुए।

इनके अतिरिक्त पूर्व सरपंच राजा अली,संदेश बिसेन,राहुल अरोरा,सत्तू बिसेन,शैलेन्द्र पटेल, छोटू ठाकरे,राजकुमार चौधरी,पवन चिखले,चंदू बुरडे,पवन बिसेन,रितिक गौतम,चिंटू जैन,प्रमेंद्र हेड़ाऊ,फुलचंद मसकरे,महात्मा हनवत,उज्ज्वल गौतम,तिलकचंद कटरे,उपेंद्र पप्पू बिसेन,अतुल पटले,गुरु हरिनखेड़े,नरेंद्र राहंगडाले,राधेश्याम तूरकर,नूपचंद टेंभरे,विक्की लिल्हारे,शिवशक्ति सोलंकी सहित कांग्रेसीगण मौजूद रहे।

वारासिवनी की तीसरी आंख में रतौंधी

वारासिवनी के बारे में जानिए

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *