Crime Control: जबलपुर के हॉट स्पॉट्स पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

Crime Control: जबलपुर के हॉट स्पॉट्स पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

Crime Control शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शहर के उन संवेदनशील इलाकों (हॉटस्पॉट्स) को चिन्हित किया है, जहां संपत्ति संबंधी अपराध या अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इस मुहिम के तहत लिंक रोड से लेकर रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के आसपास के क्षेत्रों में शाम से लेकर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन संवेदनशील इलाकों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर अपराधियों के हौसले पस्त करना है।

इस सुरक्षा अभियान के अंतर्गत संदिग्ध रूप से घूमने वाले युवकों और लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी मदन महल धीरज राज ने बताया साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बैरिकेडिंग लगाकर सख्त चेकिंग की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार उनका मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हाल ही में, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंडरब्रिज के सामने एक स्थायी ‘फिक्स पॉइंट’ भी स्थापित किया गया है। चूंकि यह क्षेत्र चार रास्तों का मुख्य मिलन बिंदु है और शाम के समय यहाँ काफी भीड़ रहती है, इसलिए पुलिस की निरंतर दृश्यता (विजिबिलिटी) सुनिश्चित की गई है ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके और किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *