Narendra Modi मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Narendra Modi मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Narendra Modi सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामपुर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस पश्चिम विधानसभा के पूर्व महासचिव घनश्याम महोबिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए जाते, तब तक इसी तरह सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *