Murder Solves सुरेंद्र ने सुसाइड नहीं किया, गला घोंट कर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder Solves  सुरेंद्र ने सुसाइड नहीं किया, गला घोंट कर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder Solves जबलपुर के थाना संजीवनी नगर अंतर्गत चौकी धनवंतरी नगर क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोग्यम अस्पताल के पीछे एक कमरे में सुरेंद्र उर्फ चिंगम प्रधान (28 वर्ष) की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के हाथ की कलाई कटी हुई थी और पास में ही चाकू और एक गमछा पड़ा हुआ था, जिससे शुरुआती नजर में मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम की मौजूदगी में जब बारीकी से जांच की गई, तो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सुरेंद्र की मौत कलाई कटने से नहीं, बल्कि गला घोंटने के कारण सांस रुकने से हुई थी।

​घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी जबलपुर के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेही आयुष यादव (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया आरोपी आयुष ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक सुरेंद्र अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसे परेशान करता था। घटना वाली रात जब सुरेंद्र अत्यधिक शराब के नशे में था, तो आयुष ने पहले गमछे से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए चाकू से उसके हाथ की कलाई काट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू, गमछा और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *