GSF फैक्ट्री विद्यानगर गेट पर AIDEF का विरोध प्रदर्शन

GSF फैक्ट्री विद्यानगर गेट पर AIDEF का विरोध प्रदर्शन

GSF ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने आज जीसीएफ फैक्ट्री के विद्यानगर गेट पर कर्मचारियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जहां ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयड फेडरेशन के अध्यक्ष कॉमरेड एसएन पाठक ने जीसीएफ फैक्ट्री के विद्यानगर गेट पर कर्मचारियों को नेशनल जेसीएम काउंसिल में कैबिनेट सेक्रेटरी द्वारा दिए गए सर्विस कंडीशन एवं अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आश्वासन की जानकारी दी।

कॉमरेड पाठक ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। विशेष रूप से एमसीएम से चार्जमैन पदोन्नति में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया।

उन्होंने केंद्र सरकार एवं संबंधित प्रबंधन से मांग की कि रक्षा कर्मचारियों को रेलवे कर्मचारियों की तर्ज पर बेहतर वेतनमान, समयबद्ध पदोन्नति तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री रोहित यादव सहित राजा पांडे, अमित चंदेल, बीरबल, आशीष विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, रितेश, राजेश भारती, देवेंद्र प्रताप एवं पार्थ ओझा सहित मजदूर संघ हथौड़ा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *