CCTV बरेली में आज बकरीद का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया जिले की 176 ईदगाहों और 1415 मस्जिदों में लाखों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सुबह से ही शहर और देहात क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करते रहे सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही जबकि सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी की जा रही।
वही प्रशासन की ओर से खुले में कुर्बानी और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था जिसका लोगों ने पालन किया एसएसपी अनुराग आर्य ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की सहायता के लिए 112 नंबर जारी किया गया इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
