Ranjhi Bomb Hurling बदमाशों ने शराब की दुकान पर बम दागे और फरार हो गए

Ranjhi Bomb Hurling बदमाशों ने शराब की दुकान पर बम दागे और फरार हो गए

Ranjhi Bomb Hurling  जबलपुर थाना रांझी क्षेत्र की शोभापुर स्थित शराब दुकान में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मोपेड सवार तीन बदमाशों ने दुकान पर एक के बाद एक तीन बम फेंके और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो आज रविवार दोपहर 2 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

CCTV में दिखे नकाबपोश बदमाश

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि देर रात तीन नकाबपोश बदमाश मोपेड से शराब दुकान पर पहुंचते हैं। इसके बाद तीनों बदमाश बारी-बारी से दुकान की तरफ बम फेंकते हैं और तुरंत मोपेड से रफूचक्कर हो जाते हैं। बम फटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

थाना रांझी में मामला दर्ज

घटना की शिकायत के बाद थाना रांझी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने या रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों में इस वारदात के बाद डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि शराब दुकान पर पहले भी विवाद होते रहे हैं, लेकिन बमबाजी की घटना पहली बार हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और मोपेड के नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *