Jabalpur Police को बड़ी सफलता, बैग छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Jabalpur Police को बड़ी सफलता, बैग छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Jabalpur Police ने लूट की वारदातों पर लगाम कसते हुए राहगीरों से बैग छीनने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कैंट पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

 

खाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि बीती 25 मई को कजरवारा निवासी अजय मिश्रा अपनी पत्नी के साथ सराफा जा रहे थे। तभी एम्पायर तिराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी का बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी मौजूद थी।

शातिर तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले ग्वारीघाट इलाके से गाड़ियां चुराते थे और फिर उन्हीं चोरी की बाइकों से शहर में रेकी करते थे। जो भी उन्हें आसान शिकार लगता, उसका पीछा कर ये बदमाश बैग छीनकर रफूचक्कर हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों में से दो रामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

​बरामदगी

आरोपियों के पास से लगभग ₹60,000 कीमत का सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अपराधियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पूर्व में भी ये गोरखपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि शहर में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *