Human Trafficking गैंग का पर्दाफाश, जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता

Human Trafficking गैंग का पर्दाफाश, जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता

Human Trafficking जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़कियों की तस्करी और उन्हें शादी के नाम पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। घमापुर थाना क्षेत्र से नवंबर माह में लापता हुई एक नाबालिग को पुलिस ने न केवल सुरक्षित बरामद किया, बल्कि इस घिनौने अपराध में शामिल 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि किस तरह मासूमों को बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ‘सौदेबाजी’ कर बेचा जा रहा था।”

“जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और 22 दिसंबर को महिला थाना प्रभारी की मदद से पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने जब अपने बयान दर्ज कराए, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।”

“जांच में सामने आया कि ‘मनीष सपेरा’ नाम का एक व्यक्ति नाबालिग को जबलपुर रेलवे स्टेशन से फुसलाकर ले गया था। उसने पीड़िता को गुना में रहने वाले अपने मामा ‘मनीष सपेरा’ के हवाले कर दिया। मनीष सपेरा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस नाबालिग का सौदा किया और उसे शुजालपुर के रहने वाले ‘आकाश निर्वाण’ को शादी के नाम पर बेच दिया।”

Jabalpur Crime
Jabalpur Crime

“पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के तार राजगढ़ और रतलाम जिलों से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

यह भी पढ़ेंः जबलपुर RTO का जबरन वसूली

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *