Majdoor Diwas जबलपुर मानवाधिकार समिति ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Majdoor Diwas जबलपुर मानवाधिकार समिति ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Majdoor Diwas जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार भुगतान किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है, लेकिन देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले मजदूर और आउटसोर्स कर्मचारी आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जबलपुर में अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति ने आउटसोर्स कर्मचारियों की बदहाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि अगर 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पूरे प्रदेश में गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समिति के सदस्य और कर्मचारी एकजुट होकर जबलपुर कमिश्नर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित होने के बावजूद इन कर्मचारियों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि नियम अनुसार यह राशि कहीं अधिक होनी चाहिए।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *