Donald Trump पर हमला, बाल-बाल बचे ट्रंप, हमलावर गिफ्तार- देखें ट्रंप Live

Donald Trump पर हमला, बाल-बाल बचे ट्रंप, हमलावर गिफ्तार- देखें ट्रंप Live

Donald Trump अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर वाशिंटन हिल्टन होटल में जानलेवा हमला किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस करसपोंडेंटेट डिनर में शामिल होने पहुंचे थे। अभी तक मिली जानकारी के सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  कुछ लोग इस घटना को ईरान से जोड़ कर देख रहे हैं
वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई। इस घटना ने पूरे अमेरिका को स्तब्ध कर दिया।

जब कार्यक्रम में डिनर चल रहा था और राष्ट्रपति ट्रंप मंच पर मौजूद थे, तब बॉलरूम के बाहर सुरक्षा स्क्रीनिंग क्षेत्र के पास गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। चश्मदीदों के अनुसार हमलावर ने 5 से 8 राउंड गोलियां चलाईं थीं। इनमें से एक गोली सीक्रेट सर्विस एजेंट की बुलेट प्रूफ जैकेट से टकारई

राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित निकाला

जैसे ही गोलियां चलीं, सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत हरकत में आए। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए मंच से नीचे उतारा।जिस समय सीक्रेट सर्विस ट्रंप को रेस्क्यू कर रहे थे उस समय ट्रंप एक बार लड़खड़ा कर गिर भी गए थे, लेकिन एजेंटों ने उन्हें तुरंत उठा लिया। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हमलावर गिरफ्तार

सीक्रेट सर्विस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर कैलिफोर्निया का 30 वर्षीय पुरुष है, जो शॉटगन से लैस था।

इस घटना में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, लेकिन उसने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई और वह रिकवर कर रहा है। अन्य किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया

घटना के कुछ समय बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर पोस्ट किया:

“सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन ने शानदार काम किया। उन्होंने बहादुरी और फुर्ती से काम लिया। हमलावर पकड़ा जा चुका है… मैंने सुझाव दिया है कि शो जारी रहना चाहिए (LET THE SHOW GO ON), लेकिन हम कानून प्रवर्तन के निर्देशों का पालन करेंगे।”

प्रेसिडेंट रीगन पर भी हुआ था इसी होटल में हमला

यह घटना उसी होटल (वाशिंगटन हिल्टन) में हुई जहां 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हत्या का प्रयास किया गया था। यह 2026 का पहला मौका था जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान इस प्रेस डिनर में भाग लिया था।

वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियां और एफबीआई (FBI) इस मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं कि हमलावर हथियार के साथ सुरक्षा घेरे के इतने करीब कैसे पहुँचा।

 

Donald Trump
Donald Trump

सीक्रेट सर्विस एजेंट ने जो जानकारी जारी की है उसके अनुसार ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स का नाम कोल थॉमस एलन है। उसकी उम्र लगभग 30 है और वो कैलिफोर्निया का रहने वाला है।