Street Fight जबलपुर का गंजीपुरा बना जंगी अखाड़ा, लड़कियों ने खूब खींचे एक-दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

Street Fight जबलपुर का गंजीपुरा बना जंगी अखाड़ा, लड़कियों ने खूब खींचे एक-दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

Street Fight मंगलवार की शाम जबलपुर (Jabalpur)  की गंजीपुरा मार्केट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब महिलाओं के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं ने सड़क पर ही एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और जोरदार हंगामा किया, जिससे बाजार में मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण बाजार क्षेत्र में तनाव जैसी स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। खास बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लॉर्डगंज थाना स्थित है, जहां पुलिस वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई में व्यस्त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *