Jabalpur Nagar Nigam जन समस्याओं को लेकर पार्षद अनिश्चित कालीन धरने पर

Jabalpur Nagar Nigam जन समस्याओं को लेकर पार्षद अनिश्चित कालीन धरने पर

Jabalpur Nagar Nigam  नगर निगम की कार्यप्रणाली और वार्डों में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में गोहलपुर जाकिर हुसैन वार्ड के पार्षद याकूब अंसारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शहर की बदहाली पर चिंता व्यक्त की है।

​सफाई व्यवस्था ठप

पार्षद का आरोप है कि पिछले एक साल से वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ठेकेदारों के बदलने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

अधूरी तैयारी और जलप्लावन

मानसून सिर पर है, लेकिन नालों की सफाई के लिए ‘नाला गैंग’ सक्रिय नहीं की गई है। पार्षद के अनुसार, दारुल उलूम से काली चौक तक बनने वाले नाले की राशि कहीं और निवेश कर दी गई है, जिससे बारिश में भारी जलप्लावन की आशंका है।
​जर्जर स्कूल का मुद्दा: एक साल पहले तोड़े गए सरकारी स्कूल का पुनर्निर्माण न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। निगम इसे राज्य सरकार का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहा है।

​झूठे दावों का विरोध

पार्षद ने निगम के उन दावों को ‘झूठा’ करार दिया जिसमें 2 लाख लोगों द्वारा संतुष्टि प्रमाण पत्र देने की बात कही गई है। पार्षद ने कहा है कि जब तक हमारी 15 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, यह धरना जारी रहेगा। शहर के विकास के लिए हम अपनी जान की आहुति देने को भी तैयार हैं।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *