Fire Break Out जबलपुर के गुरंदी इलाके में टायर गोदाम में, भीषण तबाही

Fire Break Out जबलपुर के गुरंदी इलाके में टायर गोदाम में, भीषण तबाही

Fire Break Out जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र के गुरंदी इलाके के दर्शन चौक स्थित कबाड़ की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में मौजूद टायर गोदाम सहित आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों शेख आरिफ के मुताबिक रात करीब 11 बजे अचानक कबाड़ की दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन टायर गोदाम में आग पहुंचते ही स्थिति और भयावह हो गई। सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस सहित अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

एक के बाद एक करीब 6 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 2 घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से 5 से 6 दुकानों में 20 से 25 लख रुपए का भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

सीएसपी एमडी नागोतिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा था। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *