Chandigarh नगर निगम चंडीगढ़ के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने गांव धनास में अमूर्त 2.0 के तहत बन रहे अमृत सरोवर प्रोजेक्ट का दौरा कर काम की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ पब्लिक हेल्थ विंग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र शर्मा और संबंधित कार्यकारी अभियंता राजबीर सिंह भी मौजूद रहे।
देरी पर सख्ती
प्रोजेक्ट में देरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता ने संबंधित कार्यकारी अभियंता और ठेकेदार को मानसून सीजन शुरू होने से पहले हर हाल में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
किन कामों में लानी है तेजी
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने फील्ड स्टाफ को पाइलिंग वर्क, पाथवे डेवलपमेंट, सेंट्रल आइलैंड का निर्माण, पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े सभी लंबित काम तय समय में पूरे करने को कहा।
बोले मुख्य अभियंता
संजय अरोड़ा ने कहा कि अमृत सरोवर पहल पारिस्थितिक संरक्षण और पारंपरिक जलाशयों के पुनरुद्धार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अमूर्त 2.0 के तहत बन रहा यह प्रोजेक्ट प्राकृतिक जल पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से जीवंत करेगा और शहर में सतत शहरी विकास व पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देगा।