Press Conference महंगाई पर मानव अधिकार समिति ने सरकार पर साधा निशाना

Press Conference महंगाई पर मानव अधिकार समिति ने सरकार पर साधा निशाना

Press Conference जबलपुर में अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम बढ़ने से कपड़ा, अनाज, खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो गई है, जिससे आम जनता का जीवन संकट में है।

अजय पांडे ने सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है और यदि सरकार जवाबदेही नहीं लेती तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मानव अधिकार समिति देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है और जल्द ही पेट्रोल पंपों, मंत्रियों, विधायकों के घरों और मोहल्लों में बैठकर गांधीवादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब दो जून की रोटी, कपड़ा और मकान की मांग को लेकर आवाज बुलंद करेगी।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *