Pawan Khera को जेल जाना ही होगा, एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज

Pawan Khera को जेल जाना ही होगा, एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज

Pawan Khera पवन खेड़ा को आखिरकार अब जेल जाना ही होगा। गोवाहाटी हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी है। अदालत का आदेश आते ही असम पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के लिए अब सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई जा चुकी हैं। शीघ्र सभी टीमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए रवाना होने वाली हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने  5 अप्रैल को असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता विस्वा शर्मा और उनकी पत्नी के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए थे। 6 अप्रैल को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। 7 अप्रैल को असम पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा था। पवन खेड़ा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से तेलंगाना चले गए। वहां उन्होंने 10 अप्रैल को एंटी सिपेटरी बेल यह कह कर हासिल कर ली थी कि असम जाकर याचिका दाखिल करना चाहते हैं।

असम सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे लगा दिया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि पवन खेड़ा असम जा कर जमानत दाखिल करें। पवन खेड़ा की ओर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आदेश को एक्स पार्टी आदेश बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में फिर चुनौती दी लेकिन यहां भी उन्हें कोई रिलीफ नहीं मिला। इसके बाद पवन खेड़ा गोवाहाटी हाईकोर्ट पहुंचे और अग्रिम जमानत की याचिका लगाई।

गोवाहाटी हाईकोर्ट की जस्टिस पार्थिव ज्योति सैकिया की पीठ ने 21 अप्रैल को पवन खेड़ा के वकील अभिषेक मनु सिंघवी और असम सरकार के एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया को विस्तार से सुना और आदेश सुरक्षित रख लिया। जस्टिस सैकिया ने शुक्रवार सुबह साढे़ दस बजे आदेश पढ़ना शुरू किया और पवन खेड़ा की याचिका खारिज कर दी है।

हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद अब पवन खेड़ा पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पवन खेड़ा के सामने अब एक ही विकल्प बचा है कि वो किसी तरह चोरी छुपे जाकर ट्रायल कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दें। अन्यथा असम पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपनी हिरासत लेगी और हिमंता विस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ तीन-तीन फर्जी पासपोर्ट वाले में मामले इंवेस्टिगेशन करेगी। असम पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि पवन खेड़ा ने हिमंता, उनकी पत्नी एंव परिवार को बदनाम करने की साजिश किसके इशारे पर रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *