UP Board Result 2026 ‘सर्वोदय बरेली’ की बेटियों ने रचा इतिहास

UP Board Result 2026 ‘सर्वोदय बरेली’ की बेटियों ने रचा इतिहास

UP Board Result 2026 बरेली आंवला तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। इस बार का परीक्षा परिणाम न सिर्फ कॉलेज बल्कि पूरे प्रदेश के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। रश्मि ने प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया, जबकि रजनी सिंह और शिवानी ने 47-48वीं रैंक हासिल की। वहीं गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने 84-88वीं रैंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। नंदिनी गुप्ता ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सुरभि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी मौर्या ने 9वां, सिमरन मौर्या ने 10वां और चमन जहां ने 14वां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एक ही कॉलेज की इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का प्रदेश स्तर पर टॉप रैंक हासिल करना अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। शिक्षा जगत में इस उपलब्धि की व्यापक सराहना हो रही है।कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं अभिभावकों में भी गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो किसी भी ऊंचाई को छू सकती हैं।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *