Crime News बरेली जिले के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में प्रेम शंकर की बेटी की बारात गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई थी। दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी और भावरों की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान बोलेरो कार में सवार आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरी बारात परिसर में आ गए।
किन्नरों ने बारातियं से 21000 रुपए का नेग देने की मांग की। किन्नरों को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हा के पिता ने किन्नरों को 2100 सौ रुपए दिए लेकिन किन्नर 21000 हजार का नेग की मांग को लेकर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर किन्नरों ने अर्धनग्न अवस्था अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी और हंगामा करने लगे। बात आगे बढ़ गई।
आरोप है कि किन्नरों ने हाथापाई शुरू कर दी और तुरंत बोलेरो कार से तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। किन्नरों ने बारात पर पथराव किया। फायरिंग और पथराव से बाराती पक्ष का गौरव घायल हो गया। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किन्नरों को बंधक बना लिया।
किन्नरों के हंगामे की इत्तला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने किन्नरों की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें कई लाठी डंडे और दो तमंचा,धारदार हथियार कैंची बरामद हुए। किन्नरों और उनकी बलेरो कार को हिरासत में लेकर मुकदमा कायम कर लिया है।
खास बात यह कि किन्नर जिस गाड़ी से आए थे उस पर सपा जिलाध्यक्ष लिखा हुआ था। लेकिन उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस को किन्नरों के पास के दो तमंचे पांच कारतूस कई धारदार हथियार और लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।