Rahgiri 2nd Sunday अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रयागराज में राहगीरी का दूसरा रविवार उत्साह के साथ मनाया गया। एसएसआर मीडिया हाउस द्वारा आयोजित और भारतपथ के मैनेजमेंट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल लाइंस पार्षद पंकज जायसवाल रहे।
मकून्स स्टेनली रोड के संस्थापक अमित ने योग कराया, वहीं टेरो कार्ड से लेकर न्यूमेरोलॉजी तक के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राहगीरी प्रयागराज का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम को एसएसआर मीडिया हाउस ने ऑर्गनाइज़ कराया और भारतपथ ने मैनेज किया।
योग सत्र की जिम्मेदारी मकून्स स्टेनली रोड के संस्थापक अमित ने निभाई और लोगों को योगाभ्यास कराया।
राहगीरी में विभिन्न विषयों पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए। रॉयल हर्बल की ओर से नीरज जैसवाल, आर्ट एंड क्राफ्ट पर मयंका, न्यूमेरोलॉजी पर अमित सेठी, रेफ़्रेक्सोलॉजी पर अभिजीत केसरी और टेरो कार्ड पर अनामिका श्रीवास्तव मौजूद रहीं। लोगों ने स्टॉल पर जाकर जानकारी ली और सत्रों का लाभ उठाया।
मंच संचालन सचिन सिंह राजपूत ने किया। उनकी बातों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विजेताओं को ढेर सारे उपहार भी दिए गए। आयोजकों ने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम का अगला संस्करण अगले रविवार को फिर आयोजित किया जाएगा।
