Jagannath Rath Yatra प्रयागराज में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य जगन्नाथ यात्रा

Jagannath Rath Yatra प्रयागराज में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य जगन्नाथ यात्रा

Jagannath Rath Yatra श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति (बड़ा रथ) प्रयागराज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को निकाली जाएगी। रथयात्रा प्रातः 11 बजे हिवेट रोड स्थित श्री शिव-दुर्गा-हनुमान मंदिर, निकट केला भवन से प्रारंभ होगी।

Jagannath Rath Yatra हिवेट रोड, जानसेनगंज, लोकनाथ, राम भवन होते हुए गुडिचा मंदिर, छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज पर संपन्न होगी। रथयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने तथा समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा तीन भव्य रथों पर विराजमान रहेंगे। 1.75 लाख से अधिक रत्नों से सुसज्जित जड़ाऊ मुकुट एवं आभूषण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, हाथी, तोपों की सलामी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Jagannath Rath Yatra से पूर्व 29 जून को स्नान पूर्णिमा एवं गजानंद वेश, 15 जुलाई को बाइक रैली उद्घोष यात्रा तथा 19 जुलाई को छप्पन भोग महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

रथयात्रा संयोजक अभिषेक मित्तल एवं समिति के मोहित कुमार जायसवाल ने सभी शहरवासियों से सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया है। Jagannath Rath Yatra समिति के संरक्षक डॉ. बी. बी. अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं सनातन प्रेमियों से इस भव्य एवं ऐतिहासिक रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

सीएम योगी ने किया गंगा आरती की शुभारंभ

पुरी की रथयात्रा के बारे में जानें सब कुछ

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts