Ganga Aarti सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम पर किया गंगा आरती का शुभारंभ

Ganga Aarti सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम पर किया गंगा आरती का शुभारंभ

Ganga Aarti  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य एवं नव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मंदिर कॉरिडोर, तीर्थ स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देकर सरकार प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर और मजबूती से स्थापित कर रही है।

देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र में अब प्रतिदिन फ्लोटिंग जेटी पर भव्य गंगा आरती का आयोजन शुरू हो गया है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम तट पर स्थित फ्लोटिंग जेटी पर गंगा पूजन के बाद आरती उतारी और इसका शुभारंभ किया।

Ganga Aarti, Sanagam, Prayagraj, CM Yogi Adityanath2
Ganga Aarti, Sanagam, Prayagraj, CM Yogi Adityanath

मेलाधिकारी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि फ्लोटिंग जेटी पर पहली बार गंगा आरती शुरू की गई है। इससे संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रत्येक शाम को एक अविस्मरणीय दिव्य अनुभूति प्राप्त होगी।

Ganga Aarti, Sanagam, Prayagraj, CM Yogi Adityanath2
Ganga Aarti संगम पर गंगा आरती का शुभारंभ करते सीएम योगी आदित्यनाथ, उनके मंत्रीमण्डल के सदस्य एंव अन्य

मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के नवनिर्मित सदन के लोकार्पण के साथ ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया

 

मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस वेबसाइट पर संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों, विभिन्न स्नान तिथियों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित विभागों के संपर्क नंबरों की विस्तृत जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। वेबसाइट में क्षेत्र की गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर, अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। यह वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो उन्हें संगम की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री जी ने लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर श्री लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किया।

Ganga Aarti, Sanagam, Prayagraj, CM Yogi Adityanath6
Ganga Aarti से लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर, महंत बलवीर गिरि जी महाराज, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान जी अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *