Miss Grand India 2026 दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में मंगलवार, मिस ग्रैंड इंडिया 2026 में यूपी के बिजनौर की सांझ खुराना 26 प्रतियोगियो में थर्ड रनरअप’ रहीं। वहीं तमिलनाडु की चेन्नई निवासी 22 वर्षीय कंप्यूटर साइंस इंजीनियर लक्षिता थिलागाराज विजेता बनीं।
मेघालय की तन्वी मारक ने सेकंड रनरअप’ रही, जबकि पश्चिम बंगाल की रेशमी देवकोटा फोर्थ रनरअप’ और सिक्किम की स्नेहा तमांग फिफ्त रनर आप रही

आपको बता दे कि सांझ खुराना पुत्री विकास खुराना जनपद बिजनौर की नई बस्ती की निवासी है उन्होंने बिजनौर के सैंट मेरी स्कूल से 10 वीं व 12 वीं डी एल एफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद से की 12 वीं के बाद सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की फिर कैरियर बनाने 2025 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

सांझ खुराना ने पहली बार उन्होंने मिस ग्रैंड इंडिया 2026 (Miss Grand India 2026) में हिस्सा लिया और अंतिम प्रश्नोत्तर दौर के दौरान प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता के कुछ सबसे तीखे और व्यक्तिगत जवाब दिए।

यूपी की बिजनौर की सांझ खुराना ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए और अधिक मजबूत सुरक्षा उपायों की वकालत करते हुए कहा कि जब तक सुरक्षा एक चिंता का विषय बनी रहती है, तब तक महिलाओं का सशक्तिकरण भी बाधित होता है।

7 मई से 12 मई तक चले इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 29 प्रतिभागियों ने प्रतिभा प्रदर्शन, स्विमसूट प्रतियोगिता, राष्ट्रीय पोशाक प्रतियोगिता और बॉलीवुड थीम पर आधारित भव्य समारोह सहित कई राउंड में भाग लिया।
(बिजनौर से रविंद्र कुमार की रिपोर्ट)
