Yogi Adityanath: संवाद से माने तो ठीक वरना संघर्ष से देख लेंगे, नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे- देखें वीडियो

Yogi Adityanath: संवाद से माने तो ठीक वरना संघर्ष से देख लेंगे, नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे- देखें वीडियो

Yogi Adityanath ने एक बार कट्टरपंथी मुसलमानों को ललकारते हुए कहा है कि आप संवाद से मान लो ठीक है अगर संवाद से नहीं माने तो हम संघर्ष से भी देख लेंगे। लेकिन आप को कानून का पालन करना तो पड़ेगा ही।  लखनऊ में एक अखबार के कार्यक्रम में योगी आदित्नाथ ने कहा कि जब वो बाहर जाते हैं तो लोग उनसे पूछते हैं कि क्या आपके प्रदेश में सड़कों पर सचमुच में नमाज नहीं होती है? तो मैं कहता हूँ नहीं होती, आप आकर देख लो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि सड़क चलने के लिए है या कोई भी व्यक्ति आकर ड्रामा बना दे। क्या अधिकार है उसे सड़क रोक देने का, आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है, जहां नमाज पढ़ने की जगह है सिर्फ वहीं नमाज पढ़ी जा सकेती है। इस उन लोगों ने मुझसे कहा यह कैसे होगा मस्जिद में नमाज कैसे पढ़ें हमारी संख्या ज्यादा है, मैंने कहा शिफ्ट में नमाज पढ़ो, तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो, और अगर सामर्थ्य नहीं है तो क्यों संख्या बढ़ाते जा रहे हो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो नियम-कानून को मानना शुरू कर दो। कानून का राज है कानून के राज को सबको समान रूप से मानना होगा। नमाज पढ़नी आवश्यक है आप शिफ्ट में पढ़िए। हम उसको रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे। आम आदमी के लिए है, बीमार व्यक्ति के लिए है, व्यापारी के लिए, कर्मचारी के लिए आप सड़क को बाधित नहीं कर सकते। सरकार नियम सार्वभौम है, सबके लिए एक समान रूप से लागू होगा। हमने सबको हम सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। प्यार से मानेंगे तो ठीक बात है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद करना, आप संवाद से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो संघर्ष से देख लो।

योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना की याद दिलाते हुए कहा, बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने की कोशिश की, उन्होंने देख ली ताकत। हमारी सरकार पूरे सिस्टम को व्यवस्था के साथ जोड़ना चाहती है।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों का प्रोडक्शन कट्टा और बम होता था, हमने उसे बंद कर दिया है। आज यूपी के एमएसएमई भारत में नंबर एक पर हैं। हमारा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का धूम दुनिया भर में हो रही है। हमने नौ लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। आज यूपी में  96 लाख से ज्यादा से एमएसएमई संचालित हैं। इनमें तीन करोड़ से ज्यादा लोग रोजगार कर रहे हैं। यूपी की पर कैपिटा इनकम जो महज 43 हजार थी वो आज एक लाख बीस हजार रुपये क्रॉस कर चुका है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। आज राह चलते बेटियों को कोई छेड़ नहीं सकता। उसे मालूम है कि बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर पुलिस एनकाउंटर कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *