Encounter 24 घण्टे में सुलझ गया नीतू हत्याकाण्ड, टियूलिया एनकाउंटर में पकड़ा गया क़ातिल

Encounter 24 घण्टे में सुलझ गया नीतू हत्याकाण्ड, टियूलिया एनकाउंटर में पकड़ा गया क़ातिल

Encounter डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार हत्याकांड का बरेली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर बनी 4 टीमों ने रामपुर के लखीमपुर भीका निवासी अशोक को टियूलिया अंडरपास पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

एकतरफा प्यार बना वारदात की वज़ह

पुलिस के मुताबिक एकतरफा प्यार में पागल अशोक ने शादी से इनकार और दूसरे लड़कों से बात करने की बात पर नीतू का दुपट्टे से गला घोंट दिया था। SSP अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी ने अस्पताल में जुर्म कबूल कर लिया है। 24 घंटे में कैसे खुला राज: SSP अनुराग आर्य की रणनीति 16 मई को नीतू का शव मिलते ही SSP अनुराग आर्य ने केस को चुनौती के रूप में लिया।

 

आरोपी की लोकेशन ने खोल दिए सारे राज़

हत्याकाण्ड की पड़ताल के लिए तत्काल 4 टीमें गठित की गईं। SOG, सर्विलांस और सीबीगंज पुलिस को लगाया गया। नीतू के मोबाइल की CDR, शहीद गेट के पास मौसा के घर और फरीदपुर परीक्षा केंद्र के CCTV फुटेज खंगाले गए। टोल प्लाजा की फुटेज और हत्या के वक्त आरोपी की लोकेशन ने पूरा खेल खोल दिया। SSP अनुराग आर्य ने खुद मॉनिटरिंग की और 24 घंटे के अंदर हत्याकांड से पर्दा उठ गया।

यूनिफॉर्म में खेत में मिली थी लाश

शीशगढ़ के मानपुर गांव की 23 वर्षीय नीतू गंगवार का शव 16 मई शनिवार को सीबीगंज में झुमका चौराहे से 400 मीटर अंदर खेत में मिला था। वह कॉलेज यूनिफॉर्म में थी। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई थी। मुंह से खून निकल रहा था।

15 मई को दर्ज हुई थी एफआईआर

नीतू 15 मई को फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में पेपर देने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। टियूलिया अंडरपास मुठभेड़, पैर में लगी गोली SSP अनुराग आर्य के मुताबिक रविवार रात 11 बजे SOG और सीबीगंज पुलिस ने अशोक को टियूलिया अंडरपास के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख अशोक ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

6 साल की दोस्ती, 6 मिनट में मार डाला

क्या बोला आरोपी अस्पताल में अशोक ने SSP अनुराग आर्य की टीम को बताया कि वह 2020 से नीतू को जानता था। मानपुर में नीतू के पिता सोमपाल गंगवार के स्कूल से उसने हाईस्कूल किया था। तभी से दोस्ती थी। अशोक एकतरफा प्यार करता था और सजातीय होने के कारण शादी करना चाहता था। उसे लगता था कि नीतू टीचर बन जाएगी या पिता का स्कूल संभालेगी। शादी होने पर उसका भविष्य सुरक्षित हो जाता। मोबाइल में लड़कों के मैसेज देख भड़का था गुस्सा अशोक ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह नीतू का फोन लेकर बाहर बैठता था। 13-14 मई को फोन में कुछ लड़कों की कॉल, मैसेज और फोटो देखकर वह भड़क गया। 15 मई को पेपर के बाद उसने नीतू से झगड़ा किया। फरीदपुर में बाइक से दो बार गिराया भी। शादी की जिद पर नीतू ने घरवालों से पूछने की बात कही तो अशोक ने दुपट्टे से ही गला कस दिया। लाश खेत में फेंककर मोबाइल लेकर भाग गया।

परिवार को किया गुमराह, बेकसूर को फंसाने की साजिश

नीतू के लापता होने पर परिवार ने अशोक से संपर्क किया तो उसने उन्हीं लड़कों के नंबर दे दिए जिनके मैसेज उसने फोन में देखे थे। पुलिस ने हल्द्वानी के हरेंद्र को हिरासत में भी लिया, लेकिन वह बेकसूर निकला। SSP अनुराग आर्य ने कहा कि आरोपी ने जांच भटकाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लोकेशन और फुटेज ने सच सामने ला दिया।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *