Kidnap and Rape: बरेली से महिला को अगवा कर हिमाचल ले जाकर रेप करने वाला धरा गया, दूसरे की तलाश जारी

Kidnap and Rape: बरेली से महिला को अगवा कर हिमाचल ले जाकर रेप करने वाला धरा गया, दूसरे की तलाश जारी

Kidnap and Rape बरेली से एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म की बड़ी घटना सामने आई है। आरोपी ने पहले बरेली जंक्शन से महिला को उसके दो साल की मासूम बच्ची के साथ अगवा किया, फिर हिमाचल प्रदेश ले जाकर कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घर छोड़ने के बहाने किया अगवा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 13 दिसंबर 2025 को अपने मायके कुशीनगर से बरेली आई थी। सुबह के समय वह बरेली जंक्शन पर उतरी। स्टेशन पर उसे ससुराल पक्ष के जानने वाले गुलाब सिंह उर्फ सीताराम और उसका साथी रिंकू मिले। दोनों ने महिला से कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे। घर छोड़ने के बहाने वो अपने साथ हिमाचल ले गए।

हिमाचल के मौनीनगर इलाके में रखा था कैद

पीड़ित महिला ने बताया कि दोनों आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के मौनीनगर इलाके में ले गए. वहां एक कमरे में कई दिन तक बंधक बना कर रखा गया. महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म काम किया गया. साथ ही उसे बाहर जाने नहीं दिया गया। आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने की धमकी दी, जिससे महिला डर गई और विरोध नहीं कर सकी।

मौका मिलने पर पति को फोन पर बताई सारी बात

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उस पर नजर रखते थे। महिला ने यह भी कहा कि आरोपी उसे दूसरे लोगों को दिखाते थे। इसी बीच एक दिन मौका मिलने पर उसने अपने पति को फोन कर पूरी बात बताई। महिला ने पति से कहा कि जैसे ही मौका मिलेगा, वह वहां से निकलने की कोशिश करेगी। बाद में वह किसी तरह वहां से निकली और अपने पति के साथ साथ में बरेली पहुंची।

एक आरोपी पहुंचा जेल, दूसरे की तलाश तेज

बरेली पहुंचने पर महिला ने अपने पति के साथ कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुलाब सिंह उर्फ सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव चैना मुरारपुर का रहने वाला है।

आरोपी ने खुद को बताया बेगुनाह

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि महिला अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि घटना में उसके साथ शामिल दूसरे आरोपी रिंकू फरार है, पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *