US-IRAN WAR सीजफायर बढ़ाने और शांति वार्ता के ईरानी प्रस्ताव के अमेरिकी दावों पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने पानी फेर दिया है। साथ ही पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर के गाल पर भी करारा तमाचा लगाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस्लामाबाद में अमेरिका से कोई बातचीत नहीं होगी।
दरअसल, तीन देशों के दौरे के मध्य शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि जैसे ही ईरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची का विमान पाकिस्तान के नूर खान बेस पर उतरा वैसे ही पाकिस्तान और उसके प्रॉक्सियों ने यह खबरें प्रसारित कर दी ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में होने जा रही है। इसके लिए ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंच चुका है और अमेरिकी प्रतिनिधि भी इस्लामाबाद पहुंचने वाला है।
व्हाइट हाउस की प्रेस प्रवक्ता कैरोलीन लेविट ने भी दावा किया कि ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में होने जा रही है। इस वार्ता का प्रस्ताव ईरान की ओर से ही आया है। वार्ता पाकिस्तान की मध्यस्था में ही होगी।

ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता की खबरें जैसे ही इंटरनेशनल मीडिया में प्रसारित हुईं वैसे ही ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ट्विट कर स्पष्ट किया कि अराघची इस्लामाबाद में एक उच्च स्तरीय शिष्ट मण्डल के साथ भेंट करेंगे। इस भेंट में अमेरिका द्वारा थोपे गए युद्ध के बाद उत्पन्न हुई परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन अमेरिका के साथ किसी तरह की वार्ता की योजना नहीं है।
इससे पहले नूर खान एयरबेस पर अघारची का विमान पहुंचा तो पाकिस्तान के (स्वघोषित) फील्ड मार्शल असीम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार ने विमानतल पर अघारची की अगवानी की।
इसके बाद अघारची की पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ डेलिगेशन स्तर की वार्ता भी हुई। ईरानी सूत्रों के मुताबिक अघारची इस्लामाबाद के बाद तुर्की और मास्को भी जाएंगे और युद्ध के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।