Punjab Health Minister बलबीर सिंह बोले, केंद्र की नीयत ठीक नहीं

Punjab Health Minister बलबीर सिंह बोले, केंद्र की नीयत ठीक नहीं

Punjab Health Minister  पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार की तरफ से दी जा रही मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी शेयर की।

उन्होंने गुरु नानक देव हॉस्पिटल का दौरा किया और मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि मरीजों की समस्याओं को प्रायोरिटी के आधार पर हल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा सवाल उठाता है, लेकिन सरकार लोगों के बीच काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मोहल्ला क्लीनिक से पंजाब के लोगों को बहुत फायदा हो रहा है और इन क्लीनिक में 107 तरह की दवाइयां मिल रही हैं।

हेल्थ मिनिस्टर ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और BJP पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक पंजाब का बकाया फंड जारी नहीं किया है और पंजाब के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अकाल तख्त के जत्थेदारों पर भी सवाल उठाए। हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि बेअदबी कानून के मामले में सरकार को सपोर्ट मिलना चाहिए, लेकिन इसके उलट विरोध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब की एकता और भलाई के लिए कमिटेड है। उन्होंने पंजाब में हो रहे बम धमाकों पर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि पंजाब के प्रति केंद्र सरकार की नीयत अच्छी नहीं दिख रही है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *