Bhartiya Kisan Sangh भारतीय किसान संघ (महाकौशल प्रांत) ने प्रदेश के 24 जिलों में स्लॉट बुकिंग की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि 4 मई से स्लॉट बुकिंग बंद होने के कारण लाखों किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं।
Bhartiya Kisan Sangh भारतीय किसान संघ ने कहा है कि सरकार ने खरीदी की तिथि बढ़ाकर 28 मई तो कर दी है, लेकिन स्लॉट बुकिंग पोर्टल बंद होने से इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
Bhartiya Kisan Sangh भारतीय किसान संघ का आरोप है कि प्रशासन सर्वर डाउन और बारदाने की कमी जैसे बहाने बनाकर खरीदी से बच रहा है। Bhartiya Kisan Sangh भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं की गई, तो किसान अपनी शेष उपज लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे। अकेले जबलपुर में 14 हजार किसान प्रभावित हैं। यदि उपज का एक-एक दाना नहीं खरीदा गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
