SI Murder: अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की गोली मार कर हत्या

SI Murder: अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की गोली मार कर हत्या

SI Murder अमृतसर के मजीठा के पास ब पंजाब पुलिस के ASI की ड्यूटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एएसआई की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक,रविवार सुबह करीब 6 बजे अमृतसर ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी पर तैनात ASI जोगा सिंह, अपनी एक्टिवा स्कूटर नंबर PB 06 BJ 6614 पर अमृतसर शहर में ड्यूटी पर जा रहे थे। मजीठा से करीब एक किलोमीटर पहले, पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे 2 अज्ञात बदमाशों लोगों ने उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

घटना सामने आने के बाद SSP जिला ग्रामीण अमृतसर सुहैल मीर कासिम, DSP कमलमीत सिंह और SHO मजीठा कर्मपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। घटना वाली जगह के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *