Jewel Thief जेल से बाहर आते ही मारा दांव, मगर जबलपुर पुलिस ने धर दबोचा

Jewel Thief जेल से बाहर आते ही मारा दांव, मगर जबलपुर पुलिस ने धर दबोचा

Jewel Thief जेल की सलाखें भी अपराधियों के हौसले पस्त करने में नाकाम साबित हो रही हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हाल ही में जेल से रिहा हुए एक निगरानीशुदा बदमाश ने बाहर आते ही फिर से वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर कॉलोनी निवासी सुमित कुमार गुप्ता के सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर के अंदर का ताला तोड़ा और अलमारी से सोने-चांदी के कीमती आभूषण पार कर दिए। पीड़ित परिवार जब दो दिन बाद घर लौटा, तो बिखरा हुआ सामान और टूटा हुआ ताला देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत थाने में मामला दर्ज कराया गया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत एक्शन मोड में आया। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि उपनिरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूझबूझ का परिचय देते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। फुटेज और हुलिये के मिलान के आधार पर पुलिस ने हनुमानताल बाबा टोला निवासी शातिर चोर आदित्य यादव उर्फ गुंडी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गनीमत रही कि आरोपी चोरी का माल खपा पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसके घर से शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए। बरामद किए गए हार, चैन, झुमकी, मंगलसूत्र और पायल की कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपी के पास से बिना नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी भी जब्त की गई है। इस त्वरित और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *